शिवपुरी के फिजिकल थाना क्षेत्र के अंतर्गत करौंदी इलाके में दीपावली की रात आतिशबाजी चलाने को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद हो गया था। इस मामले को लेकर आरोपियों का जुलूस निकालने की मांग करते हुए 500 से अधिक लोग फिजिकल थाने के बाहर जमा हो गए।
प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी और एक सरकारी वाहन के शीशे भी तोड़ दिए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे
शकुन बाई का आरोप है कि उनके बेटे आदित्य को पटाखे चलाने से रोकने पर बाबा खान ने गाली-गलौज की थी। वहीं, कहकिशा बेगम का कहना था कि उनकी पालतू बिल्ली पटाखों की आवाज से डर रही थी, इसलिए उन्होंने आदित्य को पटाखे चलाने से मना किया था।
इस घटना के संबंध में पुलिस ने प्रधान आरक्षक से मारपीट और सरकारी वाहन के शीशे तोड़ने के आरोप में 12 से 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। विवाद की शुरुआत और अन्य आरोपों की सच्चाई की पुष्टि के लिए आगे की जांच जारी है।









पाठकों की राय