अमृतसर में पुलिस ने 10 नवंबर 2026 को एक युवक को हैंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रमणदीप सिंह उर्फ विक्की पुत्र मंगल सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से आई-20 कार से एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया है। इस मामले में पुलिस ने 10 नवंबर 2026 को एफआईआर नंबर 73 दर्ज की है।
विस्फोटक अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 4 और 5, बीएनएस तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया है। अदालत ने आरोपी को दो दिन का पुलिस रिमांड दिया है।
पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि हैंड ग्रेनेड किसने दिया था और इसे आगे किसे पहुंचाया जाना था। पुलिस को पुर्तगाल में बैठे डिंपल नाम के व्यक्ति से उसके संबंध होने की सूचना मिली है।









पाठकों की राय