गुमला जिले के घाघरा प्रखंड के ताबिल गांव में सड़क न होने के कारण एक बार फिर स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली सामने आई है। मवेशी के हमले से घायल हुए अजय टोपनो को ग्रामीणों ने चारपाई पर लादकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया।
अजय टोपनो का पैर मवेशी के हमले में टूट गया था। गांव तक सड़क न पहुंच पाने के कारण वहां एम्बुलेंस या अन्य वाहन नहीं आ सकते हैं, जिससे मरीजों को लाना-ले जाना मुश्किल हो जाता है।
ढाई किलोमीटर दूर मुख्य सड़क तक पहुंचाया
मंगलवार को ग्रामीणों ने घायल अजय को चारपाई पर बांधकर ढाई किलोमीटर की दूरी तय की और मुख्य सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद उन्हें लोहरदगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज हुआ।
इलाज पूरा होने के बाद बुधवार को अजय को वापस उसी तरह चारपाई पर ढोकर उनके घर पहुंचाया गया। ताबिल गांव के लोगों को सड़क न होने के कारण रोजमर्रा की ऐसी ही गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है।









पाठकों की राय