दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर रतलाम के जावरा के बड़ायला चौराहे के पास बुधवार सुबह एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 13 वर्षीय सागर वर्मा और 6 वर्षीय विधि वर्मा की मौत हो गई।
दुर्घटना में बच्चों के माता-पिता राजाबाबू वर्मा और 42 वर्षीय रिशु वर्मा घायल हो गए। हादसे के समय कार की गति करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी और यह गुजरात के बड़ौदा से उत्तर प्रदेश के उन्नाव जा रही थी।
अधिकारियों ने की रेलिंग टूटने की पुष्टि
डीआईजी निमिष अग्रवाल और प्रोजेक्ट डायरेक्टर देवेंद्र चापेकर ने मौके पर रेलिंग टूटी होने की पुष्टि की है। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लेते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।









पाठकों की राय