भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने मॉडल समरीन कौर के साथ सगाई कर ली है। मोहाली के रहने वाले अर्शदीप इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम का हिस्सा हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें

समरीन कौर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सगाई की तस्वीरें शेयर की हैं। यह तस्वीरें न्यूजीलैंड के माउंट माउंगानुई शहर की बताई जा रही हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

भारतीय टीम वर्तमान में न्यूजीलैंड दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच टी-20 और वनडे सीरीज खेली जा रही है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अगला वनडे मुकाबला 13 नवंबर को माउंट माउंगानुई में खेला जाना है।