कौंसिल फार द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने ICSE यानी 10वीं और ISC यानी 12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है। इन परीक्षाओं में कुल 379,980 स्टूडेंट्स शामिल होंगे। परीक्षाएं भारत और विदेशों में कुल 2,835 केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी।
ICSE 10वीं परीक्षा कार्यक्रम
ICSE यानी 10वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी 2027 से 31 मार्च 2027 तक आयोजित होंगी। इस परीक्षा के लिए 3,106 स्कूलों के 2.70 लाख स्टूडेंट्स पंजीकृत हैं और इसमें कुल 76 विषय शामिल हैं।
ISC यानी 12वीं की परीक्षाएं 9 फरवरी 2027 से 8 अप्रैल 2027 तक आयोजित की जाएंगी। इसके लिए 1,651 स्कूलों के 1.1 लाख से अधिक स्टूडेंट्स हिस्सा लेंगे और इसमें कुल 60 विषय शामिल हैं।









पाठकों की राय