उदयपुर के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-48 पर माकडजपा गांव के पास रविवार सुबह 11 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक ट्रेलर और दमकल की आमने-सामने की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई।

इस दुर्घटना में दमकल पर सवार दो फायरमैन की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई। हालांकि, मृतक दोनों फायरमैन की शुरुआती पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

अस्पताल में भर्ती कराए गए घायल

हादसे में दमकल और ट्रेलर के ड्राइवर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने घायलों को तुरंत इलाज के लिए उदयपुर के एमबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना का शिकार हुई दमकल पश्चिम बंगाल नंबर की थी जो गुजरात से उदयपुर की तरफ आ रही थी। इस घटना के बाद नेशनल हाईवे पर करीब एक घंटे तक एक किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा।