मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आगामी 13 नवंबर को पिछोर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय लाड़ली बहना राशि ट्रांसफर कार्यक्रम में शामिल होंगे।

दौरे की तैयारियों के मद्देनजर कलेक्टर अर्पित वर्मा ने कोलारस और पिछोर पहुंचकर कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया है।

विधायक रखेंगे विकास कार्य की मांगें

स्थानीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी इस अवसर पर मुख्यमंत्री के समक्ष कई विकास मांगें रखेंगे। इनमें पिछोर को नया जिला बनाने, ऐतिहासिक किले का सौंदर्यीकरण कर रिसॉर्ट बनाने और इलाके को ट्रेन मार्ग से जोड़ने की मांगें शामिल हैं।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का भी 12 से 14 नवंबर तक शिवपुरी जिले का दौरा प्रस्तावित है।