शिवपुरी में आयोजित 70वीं राष्ट्रीय शालेय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई स्वर्ण पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता के दौरान शनिवार को विभिन्न स्पर्धाओं के मुकाबले खेले गए।
लॉन्ग जंप स्पर्धा में उत्तर प्रदेश के अरमान खान ने 7.18 मीटर छलांग लगाकर गोल्ड मेडल जीता। इसके अलावा 400 मीटर रिले रेस में उत्तर प्रदेश की टीम ने 3 मिनट 16.34 सेकंड में रेस पूरी कर स्वर्ण पदक हासिल किया।
विभिन्न स्पर्धाओं में जीते स्वर्ण पदक
पोल वॉल्ट स्पर्धा में यूपी के रितिक सिंह ने 4 मीटर की ऊंचाई पार कर गोल्ड मेडल जीता। वहीं डिस्कस थ्रो में तमिलनाडु के विकास ने 52.24 मीटर थ्रो कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
प्रतियोगिता के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी आकाश सिंह यादव ने खेल मैदान का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।









पाठकों की राय