शिवपुरी जिले के बैराड़ कस्बे में स्थित यूको बैंक में चोरी का असफल प्रयास सामने आया है। मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात एक अज्ञात युवक ने बैंक में सेंध लगाने की कोशिश की।
बैंक मैनेजर की शिकायत पर बैराड़ थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। बैंक में कोई सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं था और घटना की जानकारी बुधवार सुबह बैंक खुलने पर प्रबंधन को मिली।
सीसीटीवी फुटेज से खुला मामला
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार रात करीब 3:47 बजे आरोपी बैंक के पीछे पहुंचा और सब्बल से पिछली दीवार में छेद कर अंदर घुसने का प्रयास किया। पुलिस के गश्ती दल का सायरन सुनकर आरोपी रात करीब 4:01 बजे मौके से भाग गया।









पाठकों की राय