हिमाचल प्रदेश के कसौली में एक महिला को पिस्टल दिखाकर धमकाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से हथियार भी जब्त किया गया है। आरोपी पंजाब का रहने वाला एक विवाहित व्यक्ति है।
शिकायतकर्ता महिला भी विवाहित है और उसका एक बेटा है। आरोपी ने महिला के घर में घुसकर उस पर पिस्टल तानी और अपने साथ चलने का दबाव बनाया। घटना के बाद महिला और उसका परिवार शिकायत दर्ज कराने पुलिस चौकी पहुंचा।
पुलिस चौकी पहुंचा आरोपी
हैरानी की बात यह रही कि आरोपी भी पुलिस चौकी पहुंच गया। पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया और उसकी पिस्टल जब्त कर ली। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी के पास हथियार का कोई लाइसेंस नहीं था।
बुधवार, 11 नवंबर को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने सुनवाई के बाद उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।









पाठकों की राय