उत्तर भारत और मध्य प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में ठंड बढ़ने के साथ बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नोएडा और गाजियाबाद में सुबह 6 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स 278 रिकॉर्ड किया गया। घने कोहरे के कारण नोएडा एयरपोर्ट पर उड़ानों में देरी हुई। वहीं राजस्थान में 14 से 15 नवंबर को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से बीकानेर संभाग में बारिश की संभावना जताई गई है।

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के आसार

पहाड़ी राज्यों में भी मौसम का असर दिख रहा है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में बारिश की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में 12 और 13 नवंबर को ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। इसके अलावा मेघालय के शिलांग में बुधवार को ओले गिरे।