रायपुर में पुलिस ने होटल कारोबारी दीपक टंडन को गिरफ्तार किया है। उसे 6 नवंबर को न्यू राजेंद्र नगर स्थित रजत प्राइम अपार्टमेंट से पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ विभिन्न धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग और ठगी के मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के दो मोबाइल जब्त किए हैं, जिनमें आपत्तिजनक सामग्री मिलने की बात सामने आई है। दीपक टंडन के खिलाफ बिलासपुर में एक, रायपुर में तीन और सक्ती में एक एफआईआर दर्ज की गई है।
विभिन्न थानों में दर्ज हैं मामले
बिलासपुर के सिरगिट्टी थाने में 29 अक्टूबर को उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके अलावा सक्ती थाने में 10 नवंबर 2026 को किशन शर्मा द्वारा 15 लाख रुपए की ठगी का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई गई।









पाठकों की राय