मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों की प्यास बुझाने के लिए चंबल नदी का पानी पाइपलाइन और सोलर पंप के जरिए पहुंचाया जा रहा है। सीसीएफ टी मोहनराज के अनुसार यह परियोजना पिछले सात महीनों से चालू है।
चंबल नदी से 200 से 250 फीट की गहराई से सोलर पंप द्वारा पानी लिफ्ट किया जा रहा है। इसके लिए रिजर्व क्षेत्र में 40 से 50 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई है।
पाइपलाइन और टैंकों से जलापूर्ति
वन्यजीवों के लिए रिजर्व में 1-1 लाख लीटर क्षमता के चार फाइबर टैंक बनाए गए हैं। इसके अलावा कोलीपुरा, बोराबास और जवाहर सागर में पानी के विशेष स्पॉट तैयार किए गए हैं।
वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की एमईई टीम ने मुकंदरा रिजर्व के इस जल प्रबंधन मॉडल की सराहना की है। वर्तमान में इस रिजर्व का कुल क्षेत्रफल 1135.78 वर्ग किलोमीटर है।









पाठकों की राय