शिवपुरी जिले की पांच जेलों में बुधवार को भाईदूज के अवसर पर कुल 439 बंदियों से मिलने 1,735 बहनें पहुंचीं। जेल प्रशासन के अनुसार इस दौरान मुलाकात के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे।

शिवपुरी सर्किल जेल में सबसे अधिक 248 बंदियों से मिलने 1,003 बहनें और 264 बच्चे पहुंचे। यहां खुली मुलाकात का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक निर्धारित किया गया था।

विभिन्न जेलों में पहुंचे परिजनों के आंकड़े

अन्य जेलों में भी बहनों की खासी संख्या देखने को मिली। पिछोर जेल में 84 बंदियों से मिलने 289 बहनें आईं, जबकि करेरा जेल में 81 बंदियों से मिलने 392 बहनें पहुंचीं।

इसके अलावा पोहरी जेल में 11 बंदियों से मिलने 26 बहनें पहुंचीं और कोलारस जेल में 15 बंदियों से 25 बहनों के मिलने की जानकारी सामने आई है।

हर मुलाकात के लिए प्रशासन की ओर से अधिकतम 10 मिनट की समय सीमा तय की गई थी, जिसके तहत सभी मुलाकातें संपन्न हुईं।