इजराइल में राजनीतिक हलचल के बीच गादी आइजनकोट ने अपने साथियों के साथ मिलकर संसद में 8 बिल पेश किए हैं। इन प्रस्तावों के अनुसार, भ्रष्टाचार के मामलों में मुकदमा झेल रहे नेता देश के प्रधानमंत्री नहीं बन सकेंगे। वर्तमान में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर भ्रष्टाचार के 3 मामले चल रहे हैं।
राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने हाल ही में गादी आइजनकोट को सरकार बनाने के लिए चुना है। आइजनकोट के पास सरकार गठन और बहुमत साबित करने के लिए 6 हफ्ते का समय तय किया गया है।
सरकार बनाने की तैयारी और बहुमत का गणित
वर्तमान समर्थन समीकरणों की बात करें तो आइजनकोट के गठबंधन को 6 पार्टियों के कुल 67 सांसदों का समर्थन प्राप्त है, जबकि बेंजामिन नेतन्याहू के पास 46 सांसदों का समर्थन है। इस सियासी घटनाक्रम के बीच नेतन्याहू के समर्थकों और दक्षिणपंथी संगठनों ने येरुशलम में संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया है।









पाठकों की राय