भारतीय रिजर्व बैंक ने मनी ट्रांसफर के नियमों को आसान करते हुए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत अब बिना बैंक खाते के भी व्यक्ति बैंक शाखा जाकर फंड ट्रांसफर कर सकेंगे।
नए नियमों के अनुसार, बैंक शाखा जाकर एनईएफटी के जरिए एक बार में पचास हजार रुपये तक ट्रांसफर किए जा सकेंगे। वहीं, सीधे नकद ट्रांसफर की सीमा एक बार में दस हजार रुपये तय की गई है।
नकद ट्रांसफर और निकासी के नए नियम
नकद भेजने की मासिक सीमा एक व्यक्ति के लिए पच्चीस हजार रुपये निर्धारित की गई है। यह फंड ट्रांसफर रियल-टाइम में तुरंत प्रोसेस होगा।
इस व्यवस्था के तहत प्राप्तकर्ता एटीएम या बैंक एजेंट यानी बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट के माध्यम से नकद राशि निकाल सकेगा।









पाठकों की राय