लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा 2026 की तिथियों का ऐलान हो गया है। इस साल यह चार दिवसीय महापर्व 13 नवंबर से शुरू होकर 16 नवंबर तक चलेगा।

शिड्यूल के अनुसार, छठ पूजा का पहला दिन 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ आरंभ होगा। इसके अगले दिन यानी 14 नवंबर को खरना मनाया जाएगा।

चार दिनों का पूरा शेड्यूल

तीसरे दिन 15 नवंबर को अस्त्रमाचलगामी यानी डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। महापर्व का समापन चौथे दिन 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने और व्रत के पारण के साथ होगा।

धार्मिक मान्यताओं और परंपरा के अनुसार, खरना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद व्रतियों द्वारा लगभग 36 घंटे का कठिन निर्जल उपवास रखा जाता है।