हरियाणा के कुरुक्षेत्र में शाहाबाद के पास नेशनल हाईवे-44 पर मारकंडा पुल के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। दिल्ली से जम्मू जा रही इंडो-कैनेडियन बस आगे चल रहे ट्राले से टकरा गई।

घटना के समय बस में 40 से 50 यात्री सवार थे। हादसे के बाद यात्रियों को बस के इमरजेंसी गेट से सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दुर्घटना में बस में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आईं हैं।

यात्रियों और ड्राइवर के अलग-अलग दावे

यात्रियों ने बस ड्राइवर संतोख सिंह पर तेज स्पीड और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है। वहीं, ड्राइवर का दावा है कि ट्राला चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए थे, जिससे यह टक्कर हुई।