पठानकोट के तारागढ़ क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और माइनिंग विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। यह छापेमारी गांव मैरा कलां, झूंबर-तरफ-नरोट और बकनौर रेलवे फाटक के पास की गई।
कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने मौके से तीन पोकलेन मशीनें, दो भरे हुए टिप्पर और अवैध खनन का कच्चा मटीरियल जब्त किया। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान विक्रमजीत, अंजीत कुमार, गंगा बहादुर और जितेंद्र कुमार उर्फ गनी के रूप में हुई है।
चार आरोपी गिरफ्तार और कई फरार
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पोकलेन और टिप्पर चालक शामिल हैं। वहीं, क्रशर मालिक सरबजीत सिंह, किशन ओबराय, गौरव और एक अन्य चालक गंगा मौके से फरार हो गए।
यह कार्रवाई गुरु जी स्टोन क्रशर, पारस क्रशर और शिवा क्रशर से जुड़ी गतिविधियों के खिलाफ की गई है। थाना तारागढ़ पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 की धारा 15 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।









पाठकों की राय