अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने रविवार को साल 2035 तक के पुरुषों के बड़े टूर्नामेंट्स का नया कैलेंडर और मेजबान देशों की घोषणा कर दी है। इस घोषणा के तहत भारत को आगामी बड़े आयोजनों की मेजबानी सौंपी गई है।
जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार, भारत साल 2029 की चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा। इसके अलावा, भारत और बांग्लादेश संयुक्त रूप से 2031 के पुरुष वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी संभालेंगे।
मेजबानी और प्रमुख आयोजन
कैलेण्डर के अन्य मुकाबलों में पुरुषों का ओलिंपिक क्वालिफायर 5 से 13 फरवरी 2028 तक बांग्लादेश में आयोजित होगा। वहीं, महिलाओं का ओलिंपिक क्वालिफायर 26 फरवरी से 5 मार्च 2028 तक अमेरिका में खेला जाएगा।
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के तहत 2029 का फाइनल 8 से 12 जून तक और 2031 का फाइनल 12 से 16 जून तक इंग्लैंड में खेला जाएगा। इसके अलावा, 2030 का टी-20 वर्ल्ड कप इंग्लैंड, आयरलैंड और स्कॉटलैंड में 4 जुलाई से 4 अगस्त के बीच आयोजित होगा। हालांकि, 2033 और 2035 के WTC फाइनल के मेजबान देशों का ऐलान अभी बाकी है।









पाठकों की राय