डाइटीशियन डॉ. अनु अग्रवाल ने मिडनाइट स्नैकिंग और उसके स्वास्थ्य प्रभावों पर जानकारी साझा की है। उनके अनुसार डिनर के बाद कोई भी एक्स्ट्रा फूड या स्नैक लेना मिडनाइट स्नैकिंग कहलाता है।
विशेषज्ञ का कहना है कि रात के समय खाने से पाचन तंत्र और ब्लड शुगर को नियंत्रित करने वाले अंगों को अतिरिक्त काम करना पड़ता है। इससे शरीर पर दबाव बढ़ता है।
स्वास्थ्य पर क्या पड़ता है असर
देर रात खाने की इस आदत से वजन बढ़ने, ब्लड शुगर असंतुलित होने और नींद से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का रिस्क बढ़ जाता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह है कि हमेशा सोने से कम से कम दो से तीन घंटे पहले अपना डिनर पूरा कर लेना चाहिए।









पाठकों की राय