विश्व स्वास्थ्य संगठन की 2025 की रिपोर्ट के अनुसार देश में 30 से 79 साल की उम्र के करीब 30 प्रतिशत यानी 21 करोड़ से ज्यादा वयस्क हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित हैं। इनमें से सिर्फ 39 प्रतिशत यानी 8.22 करोड़ लोगों को ही अपनी बीमारी का पता है।
दिल्ली के धर्मशिला नारायणा सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल में कार्डियोलॉजी के डायरेक्टर डॉ. समीर कुब्बा ने इस स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी दी। एक स्वस्थ वयस्क व्यक्ति का सामान्य ब्लड प्रेशर 120/80 मिलीमीटर पारे (mmHg) होता है।
हार्ट अटैक और अन्य स्वास्थ्य जोखिम
विशेषज्ञों के अनुसार हाई बीपी के मरीजों में हार्ट अटैक, स्ट्रोक, किडनी डिजीज और आंखों की समस्याओं का जोखिम काफी बढ़ जाता है। इस गंभीर स्वास्थ्य समस्या से बचाव के लिए निरंतर निगरानी और सावधानी आवश्यक है।









पाठकों की राय