शिवपुरी के आचार्य विद्यासागर श्रमण संस्कृति संस्थान परिसर में रविवार, 16 नवंबर 2026 को आचार्य विद्यासागर महाराज की चरण छत्री का भूमि पूजन हुआ। इस धार्मिक आयोजन में शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन और उनके परिवारजनों ने शिलान्यास किया।
राजस्थान के लाल पत्थर से होगा निर्माण
चरण छत्री के निर्माण में राजस्थान के प्रसिद्ध लाल पत्थर का उपयोग किया जाएगा। संतों के सान्निध्य में होने वाले इस निर्माण कार्य को आगामी दो माह में पूरा करने की संभावना है।
आचार्य विद्यासागर श्रमण संस्कृति संस्थान का निर्माण वर्ष 2021-22 में हुआ था। इस पूरे आयोजन और निर्माण कार्य को मुनि अभय सागर महाराज, मुनि प्रभात सागर महाराज, मुनि निरीह सागर महाराज, मुनि प्रणव सागर महाराज, मुनि अनंग सागर महाराज और मुनि ज्येंद्र सागर महाराज का प्रेरणा प्राप्त है।









पाठकों की राय