शिवपुरी जिले में 14 नवंबर को दोपहर करीब दो बजे एक सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। नवल सिंह पाल के अनुसार ट्रैक्टर की टक्कर से 39 वर्षीय शिवपाल पाल की जान चली गई।
पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी ट्रैक्टर चालक 28 वर्षीय वासुदेव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सतनवाड़ा थाना क्षेत्र में ई-स्कूटी हादसा
सतनवाड़ा थाना क्षेत्र में सुबह करीब साढ़े छह बजे एक अन्य दुर्घटना हुई। गोवंश को बचाने की कोशिश में ई-स्कूटी फिसलने से 40 वर्षीय रानू राठौर घायल हो गए थे, जिनकी अस्पताल में मृत्यु हो गई।









पाठकों की राय