पेंड्रा ब्लॉक के नवागांव में 15 नवंबर 2026 को वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत मंडल स्तरीय जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के वोट देने के अधिकार पर विस्तार से चर्चा की गई।
जन चौपाल के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने और इसमें अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
प्रमुख नेता रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में AICC सचिव और छत्तीसगढ़ सह-प्रभारी जरिता लैतफलांग, आदिवासी कांग्रेस राष्ट्रीय समन्वयक अर्चना पोरते, पूर्व विधायक डॉ. केके ध्रुव और जिला अध्यक्ष गजमती भानु प्रमुख रूप से शामिल हुए।









पाठकों की राय