हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 15 नवंबर को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि 16 नवंबर के बाद उत्तरी हवाएं चलेंगी। इससे दिन और रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

तापमान में गिरावट के संकेत

शनिवार को राज्य के विभिन्न जिलों में तापमान दर्ज किया गया। नारनौल में न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि भिवानी में सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा पलवल में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिमी विक्षोभ का असर 16 नवंबर तक बने रहने की संभावना है।