उज्जैन-देवास रोड स्थित श्री गंगा होटल में एक बड़ा हादसा सामने आया है। रात में होटल का ओवरग्राउंड चैंबर साफ करने उतरे चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में कमलेश तंबोली, नितिन वाहिद और मनोज मीणा शामिल हैं, जबकि चौथे मृतक की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
डेढ़ घंटे चला रेस्क्यू अभियान
घटना की सूचना मिलते ही माधव नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कटर मशीन से चैंबर का गेट कटवाया और डेढ़ घंटे चले रेस्क्यू अभियान के बाद चारों को बाहर निकाला। पुलिसकर्मियों ने बचाने के लिए दो मिनट से ज्यादा समय तक सीपीआर भी दिया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
चौथे व्यक्ति के उतरने के बाद पांचवां सफाईकर्मी हेमराज भी अंदर गया था, जो घबराहट होने पर किसी तरह बाहर आ गया। हालांकि, बचाने उतरे दो अन्य लोगों की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक सब-इंस्पेक्टर भी घायल हो गया।









पाठकों की राय