मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक और कार्यकर्ता दिल्ली में एक नवंबर को आयोजित होने वाली 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली के लिए रवाना हो गए हैं। इस महारैली के जरिए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की जा रही है।

सुसनेर से कांग्रेस विधायक भैरोसिंह परिहार बापू ने खुद बस चलाकर कार्यकर्ताओं को दिल्ली लेकर यात्रा की। इसके अलावा छिंदवाड़ा से भी कांग्रेस कार्यकर्ता पातालकोट एक्सप्रेस के जरिए दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं।

विधायक ने खुद चलाई बस

कांग्रेस नेताओं के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में इस महारैली में 50,000 कार्यकर्ताओं के पहुंचने का दावा किया गया है।

तय कार्यक्रम के अनुसार, इस महारैली से पहले मिंटो रोड और कनॉट प्लेस के जंक्शन से रामलीला मैदान तक एक मार्च भी प्रस्तावित किया गया है।