स्पेसएक्स ने 14 नवंबर को स्टारबेस से स्टारशिप 15 रॉकेट लॉन्च किया। इस मिशन के दौरान रॉकेट ने पृथ्वी की कक्षा में करीब 22 घंटे बिताए और 14 चक्कर लगाए। इस दौरान ऑर्बिट में 26 स्टारलिंक V3 सैटेलाइट भी डिप्लॉय किए गए।

मिशन के अगले चरण में 15 नवंबर को रॉकेट वापस उसी लॉन्चिंग बेस पर उतरा, जिसे रोबोटिक हाथों ने सफलतापवूक पकड़ा। स्पेसएक्स का प्लान डबल कैच का था, लेकिन बूस्टर में तकनीकी दिक्कत आने के कारण योजना पूरी नहीं हो सकी।

बूस्टर में तकनीकी दिक्कत और डायवर्जन

स्पेसएक्स की केट टाइस के अनुसार, वापस आते वक्त बूस्टर के इंजन बहुत जल्दी बंद हो गए थे। गाइडेंस सिस्टम को लगा कि वह सही पोजीशन में नहीं है, जिसके बाद सेल्फ-डिस्ट्रक्शन शुरू हुआ और बूस्टर को गल्फ ऑफ मेक्सिको की तरफ डायवर्ट कर दिया गया जहां वह फट गया।