इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर और गृह मंत्रालय ने आईफोन चोरी से जुड़े साइबर स्कैम को लेकर अलर्ट जारी किया है। साइबर अपराधी चोरी हुए आईफोन के मालिकों को आपका आईफोन मिल गया है जैसे फर्जी मैसेज और लिंक भेजते हैं।

इन फर्जी संदेशों के जरिए साइबर अपराधी एपल अकाउंट, पासवर्ड और ओटीपी हासिल कर लेते हैं और इसके बाद बैंक खातों से पैसे चुरा लेते हैं।

बचाव के लिए क्या करें

एपल कभी भी एसएमएस, कॉल या ईमेल के जरिए पासवर्ड, ओटीपी या डिवाइस पासकोड नहीं मांगता है। वित्तीय धोखाधड़ी या संदिग्ध गतिविधि होने पर साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज की जा सकती है।