सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलांगिंग: ए जर्नी ऑफ लव' पर एक तेलुगु फीचर फिल्म बनाई जाएगी। तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष जग्गा रेड्डी ने इस फिल्म प्रोजेक्ट का ऐलान किया है।
हार्पर कॉलिन्स इंडिया द्वारा प्रकाशित इस किताब में 544 पेज हैं और इसके पहले एडिशन में एक लाख कॉपियां छपी हैं। यह आत्मकथा 10 नवंबर को रिलीज हुई थी।
फिल्म निर्माण के लिए वित्तीय घोषणा
कांग्रेस संयोजक जुलकांति अंजनेयुलु ने फिल्म निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। वहीं, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी फिल्म की शूटिंग का औपचारिक शुभारंभ करेंगे।
फिल्म के लिए निर्देशक और अंतिम बजट अभी तय किया जाना बाकी है।









पाठकों की राय