मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार झारखंड में मौसम साफ रहने के साथ ही ठंड में वृद्धि दर्ज की जा रही है। आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की संभावना है।
विभाग की जानकारी के अनुसार इस दौरान राज्यभर में मौसम शुष्क और साफ रहेगा। हालांकि, सुबह के समय मध्यम दर्जे का कुहासा छाया रहने के आसार हैं।
रांची में तापमान का अनुमान
अनुमान जताया गया है कि राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 15 नवंबर तक करीब 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि, अगले चार दिनों के दौरान तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है।









पाठकों की राय