आम आदमी पार्टी ने चमकौर साहिब सीट से विधायक डॉ. चरणजीत सिंह चन्नी का टिकट काट दिया है। इस सीट से पार्टी ने जसबीर सिंह गढ़ी को उम्मीदवार बनाया है। टिकट कटने के बाद डॉ. चरणजीत सिंह चन्नी ने निर्दलीय या अन्य विकल्प के तहत चुनाव लड़ने की घोषणा की है।
डॉ. चरणजीत सिंह चन्नी ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की संभावना से साफ इनकार कर दिया है। वह पिछले 12 साल से आम आदमी पार्टी से जुड़े रहे हैं।
निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान
डॉ. चरणजीत सिंह चन्नी ने साल 2022 के विधानसभा चुनाव में तत्कालीन मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को हराया था। हालांकि, उनके पार्टी छोड़ने और आगे के राजनीतिक कदम को लेकर अभी अनिश्चितता बनी हुई है।









पाठकों की राय