फरीदाबाद के सेक्टर 21सी में 6 नवंबर की रात करीब 9 बजे टेक महिंद्रा के पूर्व एशिया हेड परमजीत धनखड़ की हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, दोनों परिवारों के बीच पार्किंग और कुत्ते को लेकर करीब 4 साल से विवाद चल रहा था।
इस मामले में मुख्य आरोपी मोनू शर्मा है, जो स्क्रैप का कारोबार करता है और उसके पास लग्जरी गाड़ियां हैं। पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद आरोपी मोनू शर्मा अपनी XUV गाड़ी से फरार हो गया था।
एक्सयूवी और खून से सनी टीशर्ट बरामद
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एनसीआर से उसकी एक्सयूवी और खून से सनी टीशर्ट बरामद कर ली है। आरोपी के तीन दिन का रिमांड पूरा होने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करने की बात कही है।
घटना के बाद परमजीत के परिवार की सुरक्षा के लिए उनके घर पर दो पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।









पाठकों की राय