छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र के रायपुरा गांव में एक झोलाछाप डॉक्टर द्वारा महिला के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना 27 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 7 बजे की है। पीड़िता अपने पति के साथ सिरदर्द और पेट दर्द का इलाज कराने आरोपी की क्लीनिक पहुंची थी। आरोपी डॉक्टर की पहचान 45 वर्षीय प्रदीप देवांगन के रूप में हुई है।
इलाज के बहाने की थी अश्लील हरकत
जांच के दौरान आरोपी ने पति को पर्दे के पीछे बैठा दिया और पेट की जांच के बहाने महिला के प्राइवेट पार्ट को छुआ। घटना के अगले दिन 28 अक्टूबर 2026 को पीड़िता ने बाराद्वार थाने में पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलने के 8 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(2) और एससी/एस्टी एक्ट की धारा 3(2)(v) के तहत अपराध क्रमांक 407/26 दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।









पाठकों की राय