पूर्व सांसद और एसआईएस (SIS) ग्रुप के संस्थापक एवं चेयरमैन आरके सिन्हा का शुक्रवार को नोएडा में निधन हो गया। वे बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता थे और उनका कार्यकाल 2014 से 2020 तक राज्यसभा सांसद के रूप में रहा था।
बक्सर में जन्म और एसआईएस की शुरुआत
आरके सिन्हा का जन्म 22 सितंबर 1951 को बिहार के बक्सर में हुआ था। उन्होंने वर्ष 1974 में पटना से एसआईएस कंपनी की शुरुआत की थी, जो बाद में देश की प्रमुख सुरक्षा एजेंसियों में शामिल हुई।
उनका अंतिम संस्कार शनिवार को पटना के दीघा घाट पर किया जाएगा।









पाठकों की राय