झारखंड के रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र के अंतर्गत श्रीराम चौक पर 29 अक्टूबर 2026 को एक सड़क हादसा हुआ। ट्रक के चकमा देने से कमांडर और अर्टिगा कार आपस में टकरा गईं, जिससे इस दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गए।
अर्टिगा कार में सवार सभी लोग रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद बिहार लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति संभाली गई।
अस्पताल में भर्ती कराए गए सभी घायल
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायलों को अंदरूनी चोटें आई हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल दोनों गाड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया है और उन्हें कुजू ओपी पहुंचा दिया है।









पाठकों की राय