राजस्थान में गुरुवार को करवा चौथ का पर्व मनाया गया। इस दौरान विभिन्न जिलों में रात को चांद नजर आया, जिसके बाद महिलाओं ने व्रत पूरा किया।
भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ में रात 8:52 बजे चांद दिखा। इसके अलावा जोधपुर में रात 9:01 बजे और सीकर में रात 9:03 बजे चांद नजर आया।
विभिन्न शहरों में चांद दिखने का समय
जयपुर के होटल क्लार्क्स आमेर में करवा चौथ शो का आयोजन हुआ, जिसमें 100 से ज्यादा पुरुषों ने अपनी पत्नी के लिए व्रत रखा।
वहीं, सुमन देवी शहीद पति महेश कुमार निठारवाल की याद में पिछले 8 साल से लगातार करवा चौथ का व्रत रख रही हैं।









पाठकों की राय