उत्तर प्रदेश में 29 अक्टूबर 2026 को करवा चौथ का पर्व मनाया गया। इस दौरान राजनीतिक शख्सियतों और विभिन्न जिलों से खास तस्वीरें सामने आईं।
राजधानी लखनऊ में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी नम्रता पाठक ने पूजा-अर्चना की। उनके आवास पर गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने अपनी पत्नी प्रीति शुक्ला के साथ पहुंचकर करवा चौथ मनाया।
विभिन्न जिलों में व्रत और परंपराएं
वहीं अन्य स्थानों पर भी यह पर्व अलग-अलग रूपों में नजर आया। वृंदावन में एक महिला ने बांके बिहारी को पति मानकर व्रत रखा। इसके अलावा मेरठ जिला जेल में बंद मुस्कान रस्तोगी और रविता ने भी व्रत का पालन किया।
शामली में 26 अगस्त को हत्या का शिकार हुए हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की पत्नी सीमा ने भी इस मौके पर व्रत रखा।









पाठकों की राय