मुंबई में गुरुवार को 75 कार्टूनिस्टों के काम और परिचय पर आधारित पुस्तक 'महाराष्ट्र ची हास्यरेषा' का विमोचन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे और एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे एक साथ एक मंच पर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि 2019 तक उद्धव ठाकरे उन्हें बुलाते थे और वे जाते थे, लेकिन 2019 के बाद उद्धव ने उन्हें फोन नहीं किया।

वहीं, एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने इस अवसर पर जानकारी दी कि उन्होंने मुंबई पुलिस कमिश्नर के अनुरोध पर सोशल मीडिया से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गौतम अडाणी पर बनी डॉक्यूमेंट्री हटा दी थी।