बिलासपुर जिले की कोर्ट ने कांग्रेस नेता और हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी हत्याकांड के सभी 22 आरोपियों को बरी कर दिया है। यह फैसला 30 अक्टूबर को आया है।
संजू त्रिपाठी की हत्या 14 दिसंबर 2022 को गोली मारकर की गई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी कपिल त्रिपाठी समेत कुल 22 लोगों को आरोपी बनाया गया था।
हत्या का षड्यंत्र साबित करने में असफल रही पुलिस
सुनवाई के दौरान पुलिस अदालत में हत्या का षड्यंत्र साबित करने में असफल रही। इसके चलते सभी आरोपियों को राहत मिल गई है।









पाठकों की राय