आर्मेनिया की संसद में गुरुवार को सत्तापक्ष और विपक्ष के सांसदों के बीच तीखी झड़प और हाथापाई का मामला सामने आया। संसद की कार्यवाही के दौरान सत्तारूढ़ दल के सांसद तारोन चखोयान और विपक्षी नेता नारेक कारापेटयन आपस में उलझ गए।

यह विवाद महिलाओं की राजनीतिक सक्रियता, यौन संतुष्टि और घटती जन्म दर पर दिए गए एक बयान को लेकर शुरू हुआ था। बहस बढ़ने के बाद दोनों पक्षों के सांसद आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे को फर्श पर गिरा दिया।

सुरक्षाकर्मियों ने किया हस्तक्षेप

हंगामे की स्थिति को देखते हुए सुरक्षाकर्मियों को तुरंत हस्तक्षेप करना पड़ा। सुरक्षा बलों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला, जिसके बाद संसद की कार्यवाही रोकनी पड़ी।