अभिनेत्री अनन्या पांडे और अनन्या बिड़ला लोकप्रिय चैट शो 'कॉफी विद करण' सीजन 9 के एक नए एपिसोड में साथ नजर आए हैं। यह शो ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है।

सामने आए प्रोमो के अनुसार, शो के दौरान अनन्या पांडे ने अभिनेता कार्तिक आर्यन को फोन लगाया। अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन इससे पहले साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'पति पत्नी और वो' में साथ काम कर चुके हैं।

इसके अलावा, अनन्या पांडे ने फिल्म 'खाली पीली' में ईशान खट्टर के साथ भी काम किया है। इस विशेष एपिसोड में शनाया कपूर ने भी खास मेहमान के रूप में शिरकत की है।