शिमला पुलिस ने बीजेपी सांसद कंगना रनोट के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई रिटायर्ड कैप्टन अतुल शर्मा की शिकायत पर 14 नवंबर 2026 को बालूगंज थाने में की गई।
शिकायत के मुताबिक, कंगना रनोट ने 10 नवंबर को सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक और भ्रामक पोस्ट साझा की थी।
डीजीपी के निर्देश पर मामला दर्ज
हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के निर्देशों के बाद यह मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में बीएनएस की धारा 196(1)(b), 353(2) और 356(2) के तहत कार्रवाई की है।
इस मामले की जांच एएसआई मदन लाल को सौंपी गई है। शिकायतकर्ता अतुल शर्मा ने अपनी शिकायत में धारा 197 के तहत जांच का अनुरोध किया था।









पाठकों की राय