अमृतसर के पास गांव गाजीवाल में शनिवार को जमीन विवाद के चलते फायरिंग की घटना सामने आई। इस हमले में डेरा ब्यास के एक सेवादार की मौत हो गई, जबकि दूसरा सेवादार गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार, यह घटना करीब छह कनाल विवादित जमीन को लेकर हुई। आरोप है कि जौधबीर सिंह उर्फ जोधा के परिवार समेत तीन से चार लोगों ने मौके पर पहुंचकर गोलीबारी की।

अस्पताल में चल रहा घायल का इलाज

मृतक की पहचान डेरा ब्यास के सेवादार मनजीत सिंह के रूप में हुई है। वहीं, घायल सेवादार दविंदर सिंह को इलाज के लिए बाबा बकाला साहिब के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।