झुमरीतिलैया के दुर्गा भंडार में दीपावली को लेकर खरीदारी जारी है। इस त्योहारी सीजन में खाने-पीने की वस्तुएं, साज-सजावट और पूजन सामग्री की मांग बनी हुई है, लेकिन बढ़ी हुई कीमतों ने खरीदारों की जेब पर असर डाला है.
खरीदार कुणाल ने बताया कि पिछले वर्ष दीपावली की खरीदारी पांच से छह हजार रुपए में पूरी हो गई थी, लेकिन इस वर्ष खरीदारी के लिए दस हजार रुपए भी कम पड़ रहे हैं.
खाद्य पदार्थों और बर्तनों की कीमतों में तेजी
दुकान संचालक अक्षय वसंत के अनुसार पिछले छह महीने में सरसों तेल, घी, चीनी, दाल, रिफाइन, मैदा और ड्राई फ्रूट्स के दामों में भारी इजाफा हुआ है.
कांसा-पीतल के विक्रेता विनोद कुमार का कहना है कि पिछली दीपावली की तुलना में इस बार पूजा से जुड़े बर्तनों की कीमतों में 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है.









पाठकों की राय