पंजाब के होशियारपुर से आए जायरीनों का एक दल अजमेर दरगाह पहुंचा। यहां जायरीनों ने ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की मजार पर मखमली चादर और फूल चढ़ाए।
जायरीनों ने अभिनेता अमिताभ बच्चन की अच्छी सेहत और लंबी उम्र के लिए विशेष दुआ मांगी। इसके साथ ही देश में अमन-चैन, शांति और भाईचारा बनाए रखने के लिए भी अरदास की गई।
खादिम ने करवाई जियारत
इस दौरान खादिम सैयद कुतुबुद्दीन सखी ने जायरीनों को जियारत करवाई। उन्होंने दल की दस्तारबंदी कर तबर्रुक भी भेंट किया। दल में शामिल बेबी ने अमिताभ बच्चन के जल्द स्वस्थ होने की बात कही।









पाठकों की राय