अभिनेत्री ईशा देओल ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान दिग्गज अभिनेत्रियों और वरिष्ठ कलाकारों जया बच्चन तथा हेमा मालिनी की सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री के सीनियर कलाकार फिल्म जगत के स्तंभ हैं और उनका पूरा सम्मान किया जाना चाहिए।
ईशा देओल के अनुसार पैपराजी को निर्देश देने वाली एजेंसियां और कुछ लोग सोशल मीडिया पर अधिक लाइक्स पाने के चक्कर में ऐसे नकारात्मक कंटेंट को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने इस तरह की ट्रोलिंग को पूरी तरह से अनुचित बताया है।
सीनियर कलाकारों का होना चाहिए सम्मान
बता दें कि जया बच्चन सार्वजनिक स्थानों पर पैपराजी के व्यवहार और अपनी प्राइवेसी के उल्लंघन को लेकर पहले भी सार्वजनिक रूप से अपनी नाराजगी जता चुकी हैं।
इसके अलावा, जनवरी 2026 में मथुरा में आयोजित एक सांसद खेल प्रतियोगिता के दौरान हेमा मालिनी के एक वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी ट्रोलिंग की गई थी। वहीं, मुंबई में बीएमसी चुनाव के दौरान हेमा मालिनी ने मतदान के बाद पैपराजी के सामने मुस्कुराते हुए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया था।












पाठकों की राय