टीवी निर्माता और लोकप्रिय धारावाहिक 'सीआईडी' के रचयिता बीपी सिंह का 28 अक्टूबर 2026 को निधन हो गया। उनका जन्म वर्ष 1949 में देहरादून में हुआ था।
उन्होंने पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से अपनी पढ़ाई पूरी की। इसके बाद वर्ष 1973 में दूरदर्शन से अपने करियर की शुरुआत की थी।
करियर और प्रमुख शो
अपने करियर के दौरान उन्होंने 'सीआईडी', 'आहट' और 'एक शून्य शून्य' जैसे चर्चित शो बनाए। उनके नेतृत्व में 'सीआईडी' टीम ने 111 मिनट लंबा सिंगल-शॉट एपिसोड शूट करके वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया था।
उनके अंतिम संस्कार में 'सीआईडी' शो के प्रमुख कलाकार शिवाजी साटम और दयानंद शेट्टी समेत कई अन्य जाने-माने कलाकार शामिल हुए।












पाठकों की राय